फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप: फ़्रांस ने नॉर्वे को 4-1 से हराया, केप वर्दे ने नॉकआउट में पहुंचकर रचा इतिहास
फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार को फ़्रांस ने नॉर्वे को 4-1 से हरा दिया. फ़ीफ़ा के ग्रुप स्टेज में यह फ़्रांस की लगातार तीसरी जीत है.
वहीं, नॉर्वे को यह पहली हार मिली है. ग्रुप-आई में फ़्रांस पहले नंबर पर है, जबकि नॉर्वे दूसरे नंबर पर है.
मैच में फ़्रांस के उस्मान देम्बेले ने पहले हाफ़ में हैट्रिक मारकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई.
उधर, काबो वर्दे (केप वर्दे) ने सऊदी अरब से ड्रॉ खेलकर फ़ीफ़ा के नॉकआउट में अपनी जगह पक्की कर ली है.
साल 1998 में चिली के बाद केप वर्दे वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में तीनों मैच ड्रॉ खेलकर अगले दौर में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है.
केप वर्दे इस वर्ल्ड कप में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है. वह ग्रुप-एच में लीग स्टेज में दूसरे नंबर पर रही. वहीं सऊदी अरब सबसे आख़िर में है.
केप वर्दे का अगला मुक़ाबला तीन जुलाई को मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन अर्जेंटीना से होना है.