अभिजीत दीपके ने इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर लगाया 'सेंसरशिप' का आरोप
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया है कि सरकार हर दिन हज़ारों इंस्टाग्राम पोस्ट हटा रही है
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) फ़ाउंडर अभिजीत दीपके ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर सेंसरशिप लगाए जाने का आरोप लगाया है.
उन्होंने एक्स पर लिखा, "इंस्टाग्राम पर कार्रवाई से कोई फ़ायदा नहीं होने वाला है. सरकार हर दिन हजारों पोस्ट और अकाउंट हटा रही है, लेकिन ऐसा लगता है कि वह एक बुनियादी बात को समझने में चूक रही है."
"इंस्टाग्राम सिर्फ़ एक मंच है, जहां लोग अपने सवाल उठा रहे हैं. इन सवालों के पीछे की वजहें सोशल मीडिया से कहीं आगे तक फैली हैं. अकाउंट हटाने से वे वजहें ख़त्म नहीं हो जाएंगी."
उन्होंने लिखा, "बल्कि, इस तरह की सेंसरशिप से उन लोगों का सरकार पर भरोसा और कम हो सकता है, जिनके सवालों का जवाब देना सरकार की ज़िम्मेदारी है."
बिहार एमएलसी चुनाव नतीजों पर मोकामा विधायक अनंत सिंह क्या बोले
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, अनंत सिंह ने पटना में एमएलसी चुनाव में अपनी हार मान ली है
बिहार में एमएलसी चुनाव में अपनी ही पूर्व पार्टी के उम्मीदवार के ख़िलाफ़ चुनाव प्रचार करने वाले मोकामा विधायक अनंत सिंह ने नतीजों पर प्रतिक्रिया दी है.
अनंत सिंह ने कहा, "मतगणना पूरी हो गई है और हम हार गए हैं. अब इस पर क्या चर्चा करनी है? क्या हमने किसी दुकान से वोट खरीदे थे? क्या हमने वोट तौलकर लाए थे? जनता ही सबसे बड़ी ताक़त है और भगवान भी उसी के साथ हैं."
"जिन्हें जनता के वोट मिले, वे जीत गए और जिन्हें नहीं मिले, वे हार गए. वे जीत गए और हम हार गए. अब और क्या कहना है?"
जेडीयू नेता नीरज कुमार को बधाई देने के सवाल पर उन्होंने कहा, "मैं कभी पार्टी से नाराज़ नहीं रहा हूं. मैं उन्हें बधाई क्यों दूं? अब और क्या कहने को रह गया है. देखते हैं कि वह फ़ोन करते हैं या नहीं."
अनंत सिंह के समर्थन वाले कैंडिडेट के हारने पर जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा, "जैसी करनी वैसी भरनी."
पटना से एमएलसी का चुनाव जीतने के बाद नीरज कुमार ने कहा, "मैं इस जीत का श्रेय नीतीश कुमार, निशांत कुमार, सम्राट चौधरी, उपेंद्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी और चिराग पासवान को देता हूं. जीत का जश्न मनाना अभी बाकी है."
उधर बिहार में एमएलसी चुनाव के नतीजों पर मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा, "पटना में विधान परिषद के दो चुनाव हो रहे थे. एक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए और दूसरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए. दोनों के नतीजे लगभग आ चुके हैं."
"स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में एनडीए के उम्मीदवार नीरज कुमार की लगभग जीत हो चुकी है. हालांकि, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में प्रोफ़ेसर नवल किशोर यादव पिछड़ गए हैं. मुझे लगता है कि ऐसा नहीं होना चाहिए था."
पटना से आरजेडी कैंडिडेट संजीव कुमार जीत गए हैं. उन्होंने इसे पूरे शिक्षक समुदाय की जीत बताया है.
चक्रवाती तूफ़ान 'अर्नब' ने मचाई तबाही: कई इलाक़ों में बिजली गुल, दर्जनों ट्रेनें रद्द- तस्वीरों में
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, काकीनाडा में अर्नब तूफ़ान के कारण तेज़ हवाएं चली जिससे बिजली के खंभों और पेड़ों को नुकसान पहुंचा है
अर्नब तूफ़ान ने आंध्र प्रदेश के तटीय इलाक़ों में भारी तबाही मचाई है. अधिकारियों का कहना है कि इसका प्रभाव अगले दो दिनों तक रह सकता है.
बीबीसी तेलुगू के अनुसार, चक्रवात आज सुबह आंध्र प्रदेश के तट से टकराने से पहले भारी बारिश होने की आशंका है.
मौसम विभाग के अनुसार, यह तूफ़ान यानम के दक्षिण में, बापटला और विशाखापत्तनम के बीच आंध्र प्रदेश के तट से टकराया. उस समय यह ज़्यादा भीषण चक्रवाती तूफ़ान था और इसकी अधिकतम हवा की रफ़्तार 125-135 किलोमीटर प्रति घंटा थी.
इमेज स्रोत, @APSDMA
इमेज कैप्शन, चक्रवात अर्नब 125 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाओं के साथ नरसपुरम के पास तट पर पहुंचा
अधिकारियों ने बताया कि तूफ़ान के प्रभाव से कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए और कुछ जगहों पर बिजली के खंभे गिर गए. प्रभावित क्षेत्रों में एहतियात के तौर पर बिजली काट दी गई है.
कोनासीमा ज़िलाधिकारी ने बताया कि ज़िले में लगभग 6,000 बिजली के खंभे गिर गए हैं.
आंध्र प्रदेश के ऊर्जा मंत्री गोट्टीपति रवि कुमार ने बीबीसी तेलुगू को फ़ोन पर बताया कि चक्रवात अर्नब का प्रभाव कम होने के 24 घंटे के भीतर सभी क्षेत्रों में बिजली बहाल कर दी जाएगी.
इमेज स्रोत, IPR BRA Konaseema
इमेज कैप्शन, यानम में भारी बारिश की वजह से कई इलाक़े जलमग्न हो गए
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, अर्नब तूफ़ान के पहुंचने से पहले विशाखापत्नम में तेज़ हवाएं चल रही थीं
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, आंध्र के कई इलाक़ों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने की सूचना है
दक्षिण मध्य रेलवे ने चक्रवात अर्नब के प्रभाव के कारण आंध्र प्रदेश और ओडिशा से गुजरने वाली कई ट्रेनों के रद्द होने के संबंध में नवीनतम जानकारी देते हुए एक बयान जारी किया है.
इमेज स्रोत, Facebook/SCR
इमेज कैप्शन, तूफ़ान की वजह से कई ट्रेनें रद्द
28 अक्तूबर को रद्द होने वाली ट्रेनों की सूची
12727 विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद
12739 विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद
17206 काकीनाडा बंदरगाह- साईनगर शिरडी
12737 काकीनाडा बंदरगाह - लिंगमपल्ली
20707 सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम
20708 विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद
20833 विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद
12787 नरसपुरम-नागरसोल
17255 नरसपुरम- लिंगमपल्ली
20834 सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम
29 अक्तूबर को रद्द होने वाली ट्रेनें-
12703 हावड़ा-सिकंदराबाद ट्रेन
17015 भुवनेश्वर – सिकंदराबाद
22881 पुणे- भुवनेश्वर
17205 साईनगर शिरडी- काकीनाडा बंदरगाह
30 अक्तूबर को रद्द होने वाली ट्रेनें
20809 संबलपुर- एचएस नांदेड़
पुनर्निर्धारित ट्रेनें (जो निर्धारित प्रस्थान समय से तीन घंटे देरी से चलेंगी)
12805 विशाखापत्तनम-लिंगमपल्ली
17221 काकीनाडा बंदरगाह - एलटीटी मुंबई
12806 लिंगमपल्ली-विशाखापत्तनम
18046 चेरलापल्ली-शालीमार
18519 विशाखापत्तनम-मुंबई एलटीटी (कल चलने वाली ट्रेन का समय बदलकर आज सुबह 4 बजे कर दिया गया है)
जियो प्लेटफ़ॉर्म्स की शेयर बाज़ार में इतने पर हुई लिस्टिंग
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी लिटिंग सेरेमनी के दौरान
ब्लॉकबस्टर आईपीओ के बाद आज जियो प्लेटफ़ॉर्म्स ने शेयर बाज़ार में कदम रख दिया.
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में जियो प्लेटफ़ॉर्म्स लिमिटेड 1,358 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ.
इस मौके पर रिलायंस इंडस्ट्रीज की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी ने कहा कि उनके पिता मुकेश अंबानी ने 1977 में रिलायंस के पहले पब्लिक इश्यू पर काम किया था.
ईशा अंबानी ने कहा, "रिलायंस को आम लोगों तक पहुंचाने का फैसला उनके दादा धीरूभाई अंबानी का था. कंपनी ने उस समय 10 करोड़ रुपये के मूल्यांकन पर 2.82 करोड़ रुपये जुटाए थे."
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी, रिलायंस फ़ाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी और एनएसई के एमडी एवं सीईओ आशीष चौहान, जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड की शेयर बाजार में लिस्टिंग के दौरान बेल रिंगिंग सेरेमनी में मौजूद थे.
मेलानिया ट्रंप ने कहा- यूक्रेन और रूस के बीच सीज़फ़ायर शुरू
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप (फ़ाइल फ़ोटो)
रूस और यूक्रेन के बीच एक इलाक़े में सीज़फ़ायर शुरू हो गया है, इसकी पुष्टि यूक्रेन और अमेरिका दोनों ने की है.
अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने एक्स पर लिखा, "यूक्रेन और रूस के बीच सीज़फ़ायर 27 अक्टूबर 2026 को मॉस्को के समयानुसार सुबह 4 बजे लागू हो गया."
"नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और ज़रूरी मानवीय सहायता पहुंचाने में मदद के लिए इसे तय समय से दो दिन पहले लागू किया गया."
"सीज़फ़ायर का भौगोलिक दायरा खेरसॉन क्षेत्र के ओलेश्की से आगे बढ़ा दिया गया है, ताकि मानवीय सहायता पहुंचाने वाले काफिलों को सुरक्षित रास्ता मिल सके. रूसी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के प्रमुख जनरल वालेरी गेरासिमोव ने इसकी पुष्टि की है."
उधर यूक्रेनी पार्लियामेंट्री कमिश्नर दिमित्रो लुबिनेट्स ने भी इसकी पुष्टि की है और कहा है कि दोनों में से किसी भी पक्ष की ओर से सीज़फ़ायर के उल्लंघन का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है.
उत्तर प्रदेश: वाराणसी में एमएलसी सीट समाजवादी पार्टी को, आगरा में हंगामा
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, अखिलेश यादव (फ़ाइल फ़ोटो)
समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में हुए एमएलसी चुनावों
की मतगणना में कई जगहों पर धांधली के आरोप लगाए हैं.
इन चुनावों में बीजेपी को चार सीटें
मिली हैं जबकि बनारस में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार लाल बिहारी यादव ने जीत
दर्ज की है.
उन्होंने इस जीत के लिए पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की
नीतियों को श्रेय दिया.
आगरा में समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवार
के साथ मारपीट के आरोप लगाए हैं.
अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, “अब भाजपा ख़ुद ही बताए कि आगरा से जीतते हुए
सपा के एमएलसी प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल जी के साथ उसके लोगों द्वारा किया गया
यह व्यवहार कितना जायज़ है. प्रशासन डॉ.
आकाश अग्रवाल जी को जीत का प्रमाणपत्र तुरंत दे.”
गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के
उम्मीदवार संजययन त्रिपाठी ने धांधली का आरोप लगाते हुए मतगणना
का बहिष्कार किया है.
उन्होंने पत्रकारों से कहा,
"तीन चक्र की मतगणना तक सब कुछ ठीक चल रहा
था. निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव लगभग 450 मतों से आगे थे...अचानक से यह देखा गया कि जो मतगणना हो रही थी,
उसमें एकदम से एकतरफा भाजपा प्रत्याशी के पक्ष
में वोट निकलने लगे...अचानक से पूरा ट्रेंड बदला हुआ था...हमने
मतगणना का बहिष्कार किया. पुलिस दुर्व्यवहार कर रही थी और सीधे-सीधे लोकतंत्र की
हत्या करके सत्ताधारी दल के प्रत्याशी को चुनाव जिताने के लिए मन बना करके बैठे
थे."
बरेली मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भी समाजवादी पार्टी के
उम्मीदवार दानिश अख़्तर ने बीजेपी की जीत के लिए चुनाव आयोग को ज़िम्मेदार ठहराया.
उन्होंने कहा, “यहां मतगणना निष्पक्ष रूप से हुई है
लेकिन मतदाता सूची में 30% फर्जी
लोग हैं. मैंने इसके प्रमाण दिए और कई बार इसके संबंध में चुनाव आयोग को लिखा
लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई..."
उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र की 28 विधान परिषद (एमएलसी) सीटों पर चुनावों के नतीजे आ रहे हैं.
उत्तर प्रदेश में 11 लेजिस्लेटिव काउंसिल सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है. पांच ग्रेजुएट और छह टीचर सीटों पर कुल 152 उम्मीदवार मैदान में हैं. यूपी एमएलसी चुनाव में 1,481,310 वोटरों में से 55.24% वोटिंग हुई.
यूएन में अमेरिका और क्यूबा के बीच तीखी नोक-झोंक, ये थी वजह
इमेज स्रोत, Michael M. Santiago/Getty Images
इमेज कैप्शन, अमेरिकी राजदूत वॉल्ट्ज ने क्यूबा पर गंभीर आरोप लगाए
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के राजदूत माइक वॉल्ट्ज और क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिगेज पैरिला के बीच बहस हो गई.
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के राजदूत माइकल वॉल्ट्ज ने आरोप लगाया, "कास्त्रो ने हजारों समलैंगिक लोगों, ईसाइयों, अफ्रीकी मूल के क्यूबाई लोगों और अन्य लोगों को यातना शिविरों में भेजा था."
"यह सरकार ही थी, जिसने उनकी संपत्ति छीन ली और उनसे जबरन मजदूरी कराकर मुनाफा कमाया.
"तब से हवाना दुनिया को यह विश्वास दिलाने की कोशिश करता रहा है कि क्यूबा में सब कुछ ग़ायब हो गया है. लेकिन हम जानते हैं कि वह सब कहां गया और आज हम यहां यह बात दुनिया के सामने रखने आए हैं."
मंच से बोल रहे अमेरिकी राजदूत के इस बयान के बीच में ही क्यूबा के प्रतिनिधि मंडल ने खड़े होकर इस पर आपत्ति दर्ज कराई और इसे वापस लिए जाने की मांग की.
यह हंगामा कुछ देर तक चला और अमेरिकी राजदूत को अपना भाषण रोकना पड़ा.
इसके बाद उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि अध्यक्ष महोदय, हर कोई इस समय प्रतिनिधिमंडल की बात सुन रहा है. कल्पना कीजिए कि जब कोई ये सवाल हवाना में पूछता है, न कि राजदूतों और कैमरों से भरे किसी कमरे में, तो क्या होता होगा. सोचिए, उन लोगों के साथ क्या होता होगा, जब हम यहां भी इस तरह की धमकी और व्यवधान देखते हैं."
ब्राज़ील आम चुनाव में हार के बाद बोल्सोनारो अमेरिका पहुंचे, लूला ने ‘शर्मनाक’ बताया
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, ब्राज़ील के राष्ट्रपति चुनावों में फ़्लावियो बोल्सोनारो को हार का सामना करना पड़ा है
रविवार को ब्राज़ील के राष्ट्रपति
चुनाव में हार के बाद फ़्लावियो बोल्सोनारो ब्राज़ील छोड़कर अमेरिका के फ़्लोरिडा
पहुंच गए हैं.
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बीबीसी को
बताया है कि वह बोल्सोनारो और उनके परिवार को वीज़ा जारी करेगा.
ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइज़
इनासियो लूला डा सिल्वा ने बोल्सोनारो के देश छोड़ने को 'शर्मनाक' बताया है.
ब्राज़ील की पुलिस का कहना है कि
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद दस्तावेज़ जमा नहीं करने पर बोल्सोनारो के
पासपोर्ट रद्द कर दिए गए थे.
लूला ने कहा कि जब उनसे अपना
पासपोर्ट जमा करने के लिए कहा गया था, तो
उन्होंने ऐसा किया था. भ्रष्टाचार के आरोपों के ख़िलाफ़ उनकी अपील ख़ारिज होने के
बाद अदालत ने उनसे पासपोर्ट जमा करने को कहा था.
साल 2018 में रिश्वतखोरी से जुड़े मामले को लेकर भी उन्हें क़ानूनी लड़ाई का
सामना करना पड़ा था.
लूला ने कहा कि बोल्सोनारो को भी ऐसा
ही करना चाहिए था. उन्होंने कहा, "ब्राज़ील
उनका दूसरा वतन है, उनका पहला वतन अमेरिका की चापलूसी
करना है."
इसी भाषण में लूला ने यह भी कहा,
"जिनके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है,
उन्हें डरने की भी कोई ज़रूरत नहीं है."
बोल्सोनारो कथित भ्रष्टाचार और मनी
लॉन्ड्रिंग के मामलों में जांच का सामना कर रहे हैं. हालांकि, उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया है.
दक्षिणपंथी उम्मीदवार बोल्सोनारो को
वामपंथी नेता लूला के हाथों चुनाव में हार का सामना करना पड़ा.
इसराइल में रिकॉर्ड मतदान के बीच एग्ज़िट पोल में क्या है नेतन्याहू की पार्टी का हाल
इमेज स्रोत, JACK GUEZ / AFP via Getty Images
इमेज कैप्शन, इसराइली पीएम बिन्यामिन नेतन्याहू की पार्टी कुछ एग्ज़िट पोल्स में पिछड़ती दिख रही है
इसराइल के आम चुनावों के लिए मंगलवार को मतदान समाप्त होने तक 77.7% मतदान हुआ है.
केंद्रीय चुनाव आयोग के अनुसार, 1999 के बाद से इस समय तक दर्ज किया गया यह सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है.
दो एग्ज़िट पोल में गादी आइज़ेनकोट का गठबंधन बिन्यामिन नेतन्याहू के खेमे को कड़ी टक्कर देता दिख रहा है.
तीसरे एग्ज़िट पोल में प्रधानमंत्री नेतन्याहू का खेमा मामूली बढ़त बनाए हुए है. हालांकि, दोनों में से कोई भी बहुमत के आंकड़े तक पहुंचता नहीं दिख रहा है.
आइज़ेनकोट नई नवेली याशर पार्टी का नेतृत्व करते हैं और उन्हें 'बदलाव गठबंधन' का प्रमुख चेहरा माना जाता है.
यह विपक्षी दलों का समूह है, जिसका साझा लक्ष्य नेतन्याहू को सत्ता से हटाना है.
एग्ज़िट पोल के मुताबिक़, नेतन्याहू की लिकुड पार्टी इसराइली संसद में सबसे बड़ी एकल पार्टी बन सकती है.
इसराइल की संसद नेसेट की सभी 120
सीटों पर चुनाव हो रहा है. हालांकि, देश में किसी भी पार्टी ने कभी अपने दम पर बहुमत
हासिल नहीं किया है. अतीत में सरकारें गठबंधन बनाकर ही सत्ता में आई हैं.
इसराइल के एक प्रमुख राजनीतिक
टिप्पणीकार ने कहा है कि एग्जिट पोल में नेतन्याहू की पार्टी का सबसे बड़ी पार्टी
बनकर उभरना उनके लिए 'बेमानी सांत्वना पुरस्कार' जैसा है.
इसकी तुलना में गादी आइज़ेनकोट के
गठबंधन के सबसे बड़े समूह के रूप में उभरने का अनुमान अधिक अहम है.
'द इकोनॉमिस्ट' के इसराइल संवाददाता एंशेल फ़ेफ़र ने बीबीसी न्यूज़ से कहा,
"वह पहले भी अविश्वसनीय वापसी कर चुके
हैं, लेकिन नेतन्याहू के गठबंधन के लिए यह
बेहद, बेहद ख़राब रात है."
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता संदीप राय अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.
कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहांक्लिक करें
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की अहम ख़बरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.-