लाइव, फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026: जर्मनी ने आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराया

फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ई मुकाबले में जर्मनी ने आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराया है.

सारांश

छोड़कर वीडियो आगे बढ़ें
  • प्रदर्शनकारियों का जंतर-मंतर से हटने से इनकार
  • जेडी वेंस
  • मैक्रों
  • ट्रंप
  • ट्रंप
  • भाई- बहन
  • ईशान खट्टर

लाइव कवरेज

रौनक भैड़ा

  1. फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026: जर्मनी ने आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराया, डेनिज़ उंडाव की बदौलत मिली जीत

    जर्मनी की टीम

    इमेज स्रोत, Alexander Hassenstein/Getty Images

    इमेज कैप्शन, जर्मन टीम ने डेनिज़ उंडाव के दो गोलों की बदौलत जीत हासिल की

    फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ई मुकाबले में जर्मनी ने आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराया है.

    टोरंटो स्टेडियम में शनिवार रात को खेले गए इस मुक़ाबले में जर्मन टीम ने डेनिज़ उंडाव के दो गोलों की बदौलत जीत हासिल कर ली.

    मुक़ाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने अच्छा खेला और एक-दूसरे को टक्कर देती रहीं.

    मैच का पहला गोल 30वें मिनट में आया. आइवरी कोस्ट की ओर से फ़्रैंक केसी ने गोल करते हुए टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई.

    इसके बाद जर्मनी ने एक के बाद एक प्रयास किए, लेकिन हाफ़-टाइम तक स्कोर 1-0 ही रहा.

    मैच में लंबे समय तक पिछड़ने के बाद जर्मनी के डेनिज़ उंडाव ने 68वें मिनट में एक गोल करते हुए स्कोर बराबरी पर ला दिया.

    इसके बाद जब मैच ड्रॉ की ओर बढ़ता दिख रहा था तो जर्मनी के डेनिज़ उंडाव ने 90 मिनट के बाद दिए गए एक्सट्रा चार मिनट में एक और गोल कर दिया. यह जर्मनी के लिए मैच विनिंग गोल साबित हुआ.

    इसके बाद आइवरी कोस्ट वापसी नहीं कर सकी. इस जीत के साथ जर्मनी ने नॉकआउट स्टेज में अपनी जगह पक्की कर ली.

  2. कॉकरोच जनता पार्टी: जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे अभिजीत दीपके ने लोगों से की ये अपील

    अभिजीत दीपके

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, सीजेपी के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि उन्हें समर्थन की ज़रूरत है

    कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रमुख अभिजीत दीपके ने घोषणा की है कि वो 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े तक जंतर-मंतर नहीं छोड़ेंगे.' उन्होंने लोगों से अपील करते हुए शनिवार देर रात को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है.

    अभिजीत दीपके ने लोगों से सुबह 9 बजे दिल्ली स्थित जंतर-मंतर आने की अपील की है, उन्होंने कहा कि उनकी यह अपील ख़ासतौर पर दिल्लीवासियों से है.

    सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में अभिजीत दीपके ने कहा, "जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हम अब भी जंतर-मंतर पर हैं. हमारा प्रदर्शन पूरी रात चलता रहेगा और कल भी चलता रहेगा. मैं आपसे सबसे निवेदन करता हूं कि सुबह नौ बजे जंतर-मंतर आइए, हमें आपके समर्थन की ज़रूरत है."

    उन्होंने कहा, "हम लोगों ने पूरी कोशिश की, हम इस प्रदर्शन को जितना खींच सकते हैं, उतना खींच खींच चुके हैं. लेकिन आपके साथ के बिना यह प्रदर्शन सफल नहीं होगा. छात्रों, पेरेंट्स और टीचर्स और ख़ास करके दिल्ली वालों से विनती है कि वो प्रदर्शन में शामिल हों."

    दीपके ने कहा, "आपके घर में लड़ाई हो रही है, आपके घर में हम आपका हक़ मांग रहे हैं. अगर अभी भी आप आगे नहीं आए, अगर अभी भी आप साथ में नहीं आए तो एक जो उम्मीद इस देश में बची है, वो भी ख़त्म हो जाएगी. अब आपकी ज़िम्मेदारी है."

    गौरतलब है कि शनिवार दोपहर से ही जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन जारी है. जबकि दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द प्रदर्शन स्थल को ख़ाली करें.

  3. डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज़ स्ट्रेट को लेकर किया बड़ा एलान

    डोनाल्ड ट्रंप

    इमेज स्रोत, Magali Cohen / Hans Lucas / AFP via Getty Images

    इमेज कैप्शन, डोनाल्ड ट्रंप ने यह एलान ऐसे समय में किया है, जब ईरान ने कहा है कि होर्मुज़ स्ट्रेट बंद किया जा रहा है (फ़ाइल फ़ोटो)

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलान किया है सीज़फ़ायर के दौरान 60 दिनों तक होर्मुज़ स्ट्रेट में कोई टोल नहीं लगेगा.

    डोनाल्ड ट्रंप का यह एलान ऐसे समय में आया है, जब ईरान के ख़ातम अल-अंबिया मुख्यालय ने घोषणा की है कि होर्मुज़ स्ट्रेट को जहाज़ों के लिए 'बंद' किया जा रहा है.

    ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "सीज़फ़ायर के दौरान 60 दिनों तक होर्मुज़ स्ट्रेट में कोई टोल नहीं होगा. 60 दिन पूरे होने के बाद भी कोई टोल नहीं लगेगा, जब तक कि अमेरिका की ओर से टोल ना लगाया जाए."

    उन्होंने आगे लिखा, "अगर समझौता पूरा नहीं होता है, तो यह टोल उन सेवाओं के लिए होगा जो अमेरिका ने मिडिल ईस्ट के देशों के लिए 'गार्डियन एंजल' बनकर दी हैं. इसमें पुराने, मौजूदा और आने वाले खर्चों की भरपाई शामिल है."

    इससे पहले शनिवार को ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) नौसेना ने कहा कि होर्मुज़ स्ट्रेट सभी जहाज़ों के लिए बंद कर दिया गया है. नौसेना ने इसका कारण अमेरिका और इसराइल पर युद्धविराम के उल्लंघन के आरोपों को बताया है.

    दूसरी ओर, अमेरिका ने इस दावे का खंडन किया था. अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने फ़ॉक्स न्यूज़ से कहा कि होर्मुज़ स्ट्रेट पूरी तरह खुला हुआ है.

    वेंस ने कहा, "हमें ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है कि ईरानियों ने अब भी होर्मुज़ स्ट्रेट को बंद कर रखा है."

  4. नमस्कार!

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.