वेनेज़ुएला में आए भूकंप के बाद ट्रंप बोले, 'अमेरिका मदद के लिए तैयार और इच्छुक है'

इमेज स्रोत, Getty Images
वेनेज़ुएला की राजधानी कराकास में बुधवार को आए भीषण भूकंप में हज़ारों लोगों के मारे जाने की आशंका है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर जानकारी दी कि उन्होंने वेनेज़ुएला के लोगों की मदद के लिए अमेरिकी एजेंसियों को तैयार रहने को कहा है.
राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "वेनेज़ुएला के लोगों पर आए दो बड़े भूकंप बहुत भीषण थे और इनसे बहुत ज़्यादा लोगों की मौत हुई है. अमेरिका मदद के लिए तैयार और इच्छुक है."
उन्होंने आगे लिखा, "मैंने अपनी सरकार की सभी एजेंसियों को तेज़ी से कार्रवाई करने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है. हम अपने नए और अच्छे दोस्तों की मदद के लिए वहां मौजूद रहेंगे."
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वेनेज़ुएला से आ रहीं शुरुआती ख़बरें अच्छी नहीं हैं.






