ग्रीसः जंगल की आग से बचने के लिए भागते दिखे घोड़े
ग्रीसः जंगल की आग से बचने के लिए भागते दिखे घोड़े
प्रकाशित
ग्रीस के एथेंस के उत्तर-पश्चिम में कांदिली बस्ती के पास घोड़ों का एक झुंड सोमवार, 3 अगस्त को आग की लपटों से बचने के लिए भागता नज़र आया.
उनके पीछे एक मैदान को आग ने अपनी चपेट में ले लिया था. घटना का वीडियो रिकॉर्ड करने वाले स्थानीय मीडिया ने बताया कि घोड़ों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा.
ग्रीस के कई हिस्से जंगल की आग से प्रभावित हैं. आग बुझाने के अभियान के दौरान हेलीकॉप्टर के चालक दल के दो सदस्यों की भी मौत हो गई है.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह
कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.



