You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
बस और ट्रक की टक्कर में 8 लोगों की मौत
राजस्थान में एक बस और ट्रक की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई है और 21 लोग घायल हो गए हैं.
यह हादसा दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर, दौसा ज़िले के कोलवा थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात ढाई बजे हुआ. बस में आग लगने के कारण छह लोगों की मौत हो गई.
दुर्घटना में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से दो लोगों की चोट लगने के कारण मौत हो गई. बाकी घायलों काअस्पताल में इलाज चल रहा है.
दौसा के पुलीस अधीक्षक (एसपी) पीयूष दीक्षित ने बताया, "यह घटना सुबह क़रीब 3:30 की है. एक स्लीपर बस ऋषिकेश से इंदौर जा रही थी और एक खाली ट्रॉली भी जा रही थी."
"इन्हें शायद किसी ने ओवर टेक करने की कोशिश की. इससे ये दोनों गाड़ियां आपस में किनारे से टकरा गईं और फुटपाथ पर आ गईं.''
ज़िलाधिकारी सौम्या झा ने इस हादसे की विस्तृत जांच के लिए एक कमेटी बनाई है और जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है.
(बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित)