You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
मार्क वुड: जिन्हें IPL टीम के मालिक ने ऑफ़र किया था प्राइवेट जेट
आईपीएल की टीमों और उनके खिलाड़ियों से जुड़े कई किस्से चर्चा में रहते हैं. ऐसा ही एक किस्सा है, इंग्लैंड के फ़ास्ट बॉलर मार्क वुड का.
आईपीएल के एक सीज़न में उनकी तबीयत कुछ ख़राब थी. वो बेड पर थे और डॉक्टर हर आधे-एक घंटे में उनका चेकअप कर रहे थे.
इस बीच टीम के ओनर आए और उनका हाल-चाल पूछा. मार्क ने बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है.
अगले दिन दोबारा टीम के ओनर के उन्हें फ़ोन किया और हालचाल जाना. मार्क ने फिर कहा कि तबीयत में सुधार नहीं आया है.
ऐसे में टीम ओनर ने उन्हें ऑफर किया कि वो उनके लिए एक प्राइवेट जेट भेज सकते हैं, उन्हें बस मैच खेलना है और उसके तुरंत बाद वो उसी जेट में बैठकर लौट सकते हैं, फिर आराम कर सकते हैं.
ये सुनकर मार्क वुड हैरान रह गए थे.
(बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित)