इस बच्चे का डॉक्टरों ने गर्भ में ही कर दिया ऑपरेशन
थियो नाम के बच्चे को कॉम्प्लेक्स गैस्ट्रोस्कीसिस नाम की गंभीर जन्मजात समस्या थी. इसकी वजह से उनके अंग शरीर के बाहर विकसित हो रहे थे.
थियो के माता-पिता को टेक्सस के एक अस्पताल भेजा गया. जहां इस तरह का पहला क्लिनिकल ट्रायल चल रहा था.
इलाज की शुरुआत बोटॉक्स का इंजेक्शन देकर की गई, जिससे दवा को गर्भ के ज़रिए थियो के पेट की दीवारों तक पहुंचाया गया.
बाद में, जब मैज़ी 26 हफ़्ते की गर्भवती थीं. तब सर्जनों ने ऑपरेशन कर थियो की आंतों को सही जगह पर पहुंचाया. फ़रवरी 2026 में थियो का जन्म बिना किसी निशान के हुआ और वह स्वस्थ थे.
इस ट्रायल का फ़ायदा पाने वाला थियो दुनिया के तीसरे बच्चे हैं.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह
कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.



