दशकों के बैन के बाद निकली लोराइडर कारों की परेड
अमेरिका में दशकों के बैन के बाद सोमवार को लोराइडर्स परेड निकाली गई. इस परेड की ख़ास बात ये थी कि इसमें हाथ से कस्टमाइज़ की गई लोराइडर कारें दिखाई गईं.
ये चिकानो कारीगरी और लैटिनो पहचान से जुड़ा जश्न था. 'किंग ऑफ़ द स्ट्रीट' नाम से निकाली गई इस परेड के लिए सैन फ़्रांसिस्को की मिशन स्ट्रीट पर हज़ारों लोग जमा हुए.
परेड में हाथ से कस्टमाइज़ की गई 300 से ज़्यादा लोराइडर कारें दिखाई गईं. ये आयोजन कैलिफ़ोर्निया की ओर से लोराइडर परेड पर से बैन हटाने के दो साल बाद हुआ.
लोराइडर कारें ऐसी कस्टमाइज़्ड कार होती हैं, जिनकी बॉडी नीचे की ओर झुकी होती है. इसमें हाइड्रॉलिक सस्पेंशन लगा होता है.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह
कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.



