एप्पल के 18 प्रो सिरीज़ के फ़ोन खरीदने के लिए स्टोरों में उमड़ी भीड़, कई दुकानों में रात से ही लगी लाइन

इमेज स्रोत, ANI
भारत में आज से एप्पल के आईफ़ोन 18 प्रो और आईफ़ोन 18 प्रो मैक्स की आधिकारिक बिक्री शुरू हो गई है.
इस फ़ोन को ख़रीदने के लिए दिल्ली, नोएडा, मुंबई और बेंगलुरू जैसे शहरों में रात से ही ग्राहक मोबाइल स्टोरों के बाहर ग्राहक जमा होने लगे.
नोएडा के डीएलएफ़ मॉल ऑफ इंडिया में बने आधिकारिक एप्पल स्टोर के बाहर रात से ही लोगों की लंबी लाइनें देखी गईं.
नए आईफ़ोन को सबसे पहले खरीदने की होड़ में लोग कल रात 2 बजे से ही मॉल और स्टोर के बाहर कतारों में लग गए थे.
इस फ़ोन को ख़रीदने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों से भी आए लोग सुबह 6 बजे से ही लाइन में लग गए थे ताकि उन्हें फ़ोन की पहली डिलीवरी मिल सके.
डीएलएफ़ मॉल में कुछ लोग पंजाब से फ़ोन खरीदने आए थे.
आईफ़ोन 18 प्रो के 256जीबी मॉडल की कीमत ₹1,65,000 हजार है जबकि इसका 512 जीबी का मॉडल1,89,900 रुपये का है. 1 टीबी क्षमता के मॉडल की कीमत 2,39,900 रुपये और 2 टीबी क्षमता वाले मॉडल की कीमत 3,14,900 रुपये है.




